खेल

काजा में महिला आइस हॉकी डेवलपमेंट कैंप, 80 खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा

काजा में महिला आइस हॉकी डेवल्पमेंट कैंप चल रहा है. इस कैंप में 80 के करीब महिला खिलाड़ी हिस्सा ले रही हैं। आइस हॉकी के कोच अमित बेलबाल ने जानकारी देते हुए बताया कि कैंप में आईटीबीपी, हिमाचल प्रदेश, तेलगाना, लद्दाख की टीमें हिस्सा ले रही हैं। खिलाड़ियों को तीन ग्रुप में बांटा गया है।

खिलाड़ियों को स्किल के हिसाब से ग्रुप में रखा गया है। जिनमें ग्रुप ए में अच्छी स्किल वाले, ग्रुप बी में कम स्किल वाले और ग्रुप सी में सबसे कम स्किल वाले खिलाड़ी रखे गए हैं, जिससे खिलाड़ियों को बेहतर प्रशिक्षण दिया जा सके। इस कैंप में नूरजहां जोकि गोली की कोचिंग दे रही हैं। इसके साथ ही भारतीय महिला आइस हॉकी टीम की कैप्टन छुचकित और पूर्व कैप्टन रिंगचिन हैं।

इनका कहना है कि हम सभी मिल कर यहां बच्चों को ट्रेनिंग दे रहे हैं। बच्चों में काफी उत्साह है और काफी बच्चे सीखने में रुचि ले रहे हैं। जिन बारीकियों के बारे में बच्चों को पता नहीं चल रहा है। वे बार बार पूछ रहे हैं। कैंप में हर दिन दो सेशन होते हैं। तेलंगाना से कैंप में आई खुशी ने बताया कि मैं अपनी टीम के साथ यहां पर आई हूं। हम वहां पर रोलर स्केटस इस्तेमाल करते हैं, लेकिन पहली बार यहां पर आइस स्केटस के साथ ट्रेनिंग ले रहे हैं।

लद्दाख से कैंप में आई स्कालजंग बुटिथ ने कहा कि काफी अच्छा लग रहा है। इससे पहले मैंने पिछले वाला नेशनल डेवलपमेंट कैंप लगाया था उसके बाद यहां पर चयन हुआ है। हमें यहां पर अच्छे से गोली कोचिंग मिल रहा है। वो हमें कम पहले मिला है। बर्फबारी के दौरान भी रिंक साफ सुथरा हमें मिलता है। हर सुविधा यहां पर अच्छी मिल रही है।

स्पिति की रहने वाली खिलाड़ी तेजिंन डोल्मा ने कहा कि हम काफी खुशनसीब हैं कि इस कैंप का आयोजन यहां पर हो रहा है। हमें काफी कुछ सीखने को मिल रहा है। अन्य राज्यों से भी टीमें यहां पर आई है।

आइटीबीपी की टीम की खिलाड़ी दिकित ने बताया कि कैेंप में बेहतरीन तरीके से सिखाया जा रहा है। यहां पर नेशनल खेलने का मौका भी मिलेगा। मैं सभी आयोजकों का विशेष आभार व्यक्त करती हूं।

Samachar First

Recent Posts

05 अक्टूबर 2024 का राशिफल: जानें, किसके लिए रहेगा आज का दिन शुभ

  मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ) आज इच्छित कार्य पूर्ण…

8 mins ago

लापरवाह एनएचएआइ की ग्रामीणों ने दिखाया आइना, किराए पर ली मशीनरी से किया मरम्मत कार्य

  Padhar/Mandi: मंडी-पठानकोट राष्ट्रीय उच्च मार्ग की खस्ताहाल स्थिति पर राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआइ) द्वारा…

10 hours ago

प्रवासी मजदूर की गला घोट कर हत्या, पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया

  हमीरपुर: पुलिस थाना भोरंज की जाहू पुलिस चौकी के अंतर्गत 26 सितंबर की रात…

10 hours ago

बस से बाइक टकराने से हुई दुर्घटना में युवक की मौत

  विप्लव सकलानी मंडी। चंडीगढ़-मनाली नेशनल हाईवे पर सुंदरनगर के तरोट में शुक्रवार को एक…

10 hours ago

राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा से जुड़ी गुल्लक टीम ने सीएम से मिलने का समय मांगा, पॉकेट मनी का गुल्लक सौंपेंगे

  शिमला: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी की…

10 hours ago

चुनावी थकान मिटाने कसौली पहुंचे उमर अब्दुल्ला

  कसौली: नेशनल कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष और जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने कहा…

10 hours ago