Follow Us:

विश्व एथलेटिक्स महासंघ ने विश्व इंडोर एथलेटिक्स को फिर किया स्थगित

समाचार फर्स्ट डेस्क |

विश्व एथलेटिक्स महासंघ ने वैश्विक महामारी कोरोना वायरस के कारण पहले से स्थगित विश्व इंडोर एथलेटिक्स चैंपियनशिप एक बार फिर स्थगित क दी है। अब इसका आयोजन मार्च 2023 में चीन के नानजिंग में किया जाएगा।

विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप इस साल 13 से 15 मार्च के बीच आयोजित होनी थी। लेकिन चीन में कोरोना संक्रमण के प्रसार के खतरे को देखते हुए इसे 12 महीने के लिए स्थगित किया गया था। विश्व एथलेटिक्स ने कहा कि इस शहर ने 2023 में इन खेलों की मेजबानी की हामी भरी है। इसके अगले सत्र का आयोजन 2022 में सर्बिया के बेलग्रेड में होगा।