राशन कार्ड में कुत्ते के नाम पर 8 साल से राशन खाते रहे, पता लगने पर मचा हड़कंप

गुजरात के पालनपुर शहर में राशन कार्ड से जुड़ी बड़ी लापरवाही सामने आई है। यहां एक परिवार 8 साल से कुत्ते के नाम पर सरकारी राशन दुकान से सस्ता राशन लेता रहा। इस बात की खबर की तहसीलदार कार्यालय को लगी तो हड़कंप मच गया। सभी आला अफसर और कर्मचारी लीपापोती में लग गए। आनन-फानन में कर्मचारियों ने स्थिति को भांपते हुए तुरंत अपनी गलती सुधार ली।

दरअसल, पालनपुर के जेतवास गांव में मुगलीबेन परमार का परिवार रहता है। उनके घर में आई नई बहू का नाम राशन कार्ड में दर्ज कराने के लिए परिवार के सदस्य तहसीलदार कार्यालय के दिन-रात चक्कर लगा रहे थे, लेकिन उनका नाम राशन कार्ड में दर्ज नहीं किया जा रहा था।

सरकारी अफसरों के कामकाज से तंग आकर आखिरकार बहू तहसीलदार कार्यालय पर जा पहुंची। यहां उसने पहले कर्मचारियों से उसका नाम राशन कार्ड में लिखने कहा। लेकिन वो उसे टालते रहे। इससे नाराज होकर उसने कहा कि राशन कार्ड में यदि कालू कुत्ते का नाम लिख सकते हो तो मेरा क्यों नहीं लिख रहे हो। यह सुनते ही तहसीलदार कार्यालय में हड़कंप मच गया।

जब कर्मचारियों ने देखा तो वाकई में राशन कार्ड पर कालू नाम लिखा था, जो उनका पालतू कुत्ता था। गलती सामने आने बाद कुत्ते का नाम बदलकर महिला का नाम लिखा गया।

जब इस बात की खबर मीडिया में आई तो सरकारी अफसरों की लीपा-पोती शुरू हो गई। अफसर गलती छिपाने के लिए यह तर्क देते रहे कि जनगणना के वक्त जब सरकारी कर्मचारी मुगलीबेन परमार के घर पहुंचे तो उन्होंने परिवार के सदस्य का नाम कालू लिखवा दिया था।

बताया जा रहा है कि परिवार के लोग कालू के नाम पर आठ साल तक सरकारी दुकान से सस्ता राशन खरीदते रहे। अब कुत्ते की मौत भी हो चुकी है। हालांकि, अब शिकायत मिलने पर तहसीलदार कार्यालय से परिवार का नया राशन कार्ड बनाया गया है।

Samachar First

Recent Posts

महात्मा गांधी ने बताया सत्य और अहिंसा का रास्ता: आशीष बुटेल

पालमपुर: मुख्य संसदीय सचिव शहरी विकास एवं शिक्षा आशीष बुटेल ने महात्मा गांधी की…

12 hours ago

हिमाचल CM सुक्खू बोले- PM मोदी के फैक्ट गलत, कांग्रेस ने 20 महीने में 5 गारंटियां कीं पूरी

Chandigarh: हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने बुधवार को हरियाणा में चुनाव प्रचार…

13 hours ago

कांगड़ा वैली कार्निवल: रिहर्सल के दौरान हादसा, सतिंदर सरताज की प्रस्तुति से पहले स्‍टेज में दौड़ा करंट कलाकार घायल

Kangra: आज कांगड़ा वैली कार्निवल की अंतिम सांस्कृतिक संध्या है। कुछ ही देर में सतिंदर…

13 hours ago

एमसी सोलन को प्रदूषण बोर्ड ने ठोका दस लाख जुर्माना

पार्षद और भाजपा प्रवक्‍ता शैलेंद्र गुप्‍ता ने नगर निगम पर संगीन आरोप कहा- कांग्रेस समर्थिक…

14 hours ago

सुबाथू में स्वच्छता रैली, विधायक विनोद सुल्तानपुरी सहित 30 लोगों ने किया रक्तदान

सोलन :स्वच्छता ही सेवा 2024 अभियान के तहत मंगलवार को छावनी परिषद् सुबाथू द्वारा…

15 hours ago

अलविदा मानसून 2024: सामान्य से 18% कम बारिश, जानें आगे कैसा रहेगा मौसम

Shimla: सामान्य से 18 फीसदी बारिश के साथ बुधवार को दक्षिण-पश्चिम मानसून हिमाचल प्रदेश…

16 hours ago