Follow Us:

TikTok पर वीडियो बनाना पड़ा महंगा, एक्टर एजाज़ ख़ान ग़िरफ्तार

डेस्क |

मुबंई क्राइम ब्रांच के साइबर सेल ने गुरुवार को एक्टर एजाज़ ख़ान को ग़िरफ्तार कर लिया। एजाज़ खान पर आरोप है कि उन्होंने झारखंड में तबरेज अंसारी की मौत के बाद टिकटॉक 07 के समर्थन में वीडियो बनाया था। इसके साथ ही वे उन लोगों के साथ दिखे थे जिन्होंने ये वीडियो बनाया। इसके खिलाफ मुंबई में केस दर्ज होने पर उन्हें गुरुवार को ग़िरफ्तार किया गया।

याद रहे कि एजाज खान ने Tik Tok स्टार फैशु के साथ एक वीडियो बनाकर साझा किया था। इस वीडियो में मिमक्रिंग के साथ एजाज मुंबई पुलिस का मजाक उड़ाते नजर आए थे। वहीं, 28 जून को सोशल मीडिया में एक वीडियो पब्लिश कर एजाज खान ने एक धर्म विशेष के लोगों को वैध-अवैध तरीके से सड़क पर उतरकर मॉब लिंचिंग की घटनाओं के खिलाफ प्रोटेस्ट करने की अपील की थी। वीडियो जिसे साम्प्रदायिक कहा जा रहा है इसमें एजाज कुछ संगठनों पर आरोप भी लगा रहे थे।