Follow Us:

मश़हूर अभिनेता दिलीप कुमार का निधन, 98 की उम्र में ली आख़िरी सांस

पी. चंद |

मशहूर अभिनेता दिलीप कुमार का निधन हो गया है। 98 साल की उम्र में दिलीप कुमार ने आखिरी सांस ली। ख़बर है कि उन्हें पिछले महीने से ही सांस संबंधित समस्याएं बनी हुई थी। जिसके चलते उन्हें मुंबई के हिंदुजा अस्पताल में भर्ती कराया गया था। दिलीप कुमार ने फ़िल्म जगत को कई सुपरहिट फिल्में दी और दशकों तक दर्शकों का मनोरंजन किया।

दिलीप कुमार की निधन की खबर से फिल्म इंडस्ट्री में शोक पसर गया है। सेलेब्स सोशल मीडिया पोस्ट साझा कर अभिनेता को श्रद्धांजलि दे रहे हैं। प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने भी अपने ट्विटर अकाउंट से उन्हें श्रद्धांजलि देते हुए याद किया है।