Follow Us:

क़सौली की वादियों में फिल्म शूटिंग का आनंद ले रहे एक्टर राजीव और एक्ट्रेस शहनाज़

डेस्क |

बर्फबारी के बीच कई बॉलिवुड के स्टार्स हिमाचल में आ चुके हैं। कई स्टार्स यहां फिल्म के सिलसिले में पहुंचते हैं तो कई यहां घूमने आते हैं। इसी कड़ी में अब कसौली में हिंदी फिल्म शूटिंग के लिए एक्टर राजीव ठाकुर और पंजाबी एक्ट्रेस शहनाज सेहर पहुचीं हैं। हैरिटेज मार्किट में फिल्म के शॉर्ट्स फिल्माए जा रहे हैं, जबकि अभिनेता यहां के नज़ारे में खूब आनंद लेते भी नज़र आ रहे हैं।

अभिनेता राजीव ठाकुर ने बातचीत में बताया कि वह पहली बार कसौली आए हैं। यहां बहुत सुंदर वादियां हैं। लोग भी बहुत अच्छे हैं। इसी दौरान राजीव और शहनाज ने अपने चाहने वालों के साथ सेल्फी भी खिंचवाई। हेरिटेज मार्कीट में कॉफी व जलेबी का आनंद लिया। राजीव ने कहा कि इसका नाम है कंजूस मजनूं खर्चीली लैला। इसमें उनके साथ मुख्य किरदार में अभिनेत्री शहनाज सेहर हैं। उन्होंने दिल नाल सलाह, कमली इश्क दी आदि पंजाबी गानों और टीवी शोज में काम किया है। वह पहली दफा हिंदी फिल्मों में नजर आएंगी।

अभिनेता राजीव ठाकुर आऊटस्टैंडिंग कॉमेडियन के रूप में जाने जाते हैं। बहुत से टीवी-शो और फिल्मों में भी काम कर चुके हैं। राजीव ठाकुर द ग्रेट इंडियन लाफ्टर चैलेंज-3 से प्रसिद्ध हुए। इसके अलावा थिएटर में भी काम किया और मिर्च मसाला, ऐ तां कमाल हो गया जैसे नाटकों में भी नजर आए।