Follow Us:

अजीबो-गरीब लुक में प्रियंका चोपड़ा हुई ट्रोल, लोगों ने ऐसे उड़़ाया मज़ाक

डेस्क |

'मेट गाला' इवेंट से ही प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस के प्यार की शुरुआत हुई थी और एक बार फिर दोनों उसी इवेंट में पहुंचे। लेकिन यहां पहुंचने पर उनका लुक एक बार फ़िर मशहूर हो गया और उनके फैन्स एक के बाद एक ट्रोल कर ने लगे।

ऐसा पहली बार नहीं है कि मेट गाला में प्रियंका के लुक को लेकर फैंस ने ट्रोल किया है। इससे पहले भी वह साल 2017 में अपने लुक के कारण काफी ट्रोल हो गई थी। लेकिन इस बार मेट गाला 2019 में पहुंचीं प्रियंका चोपड़ा ने Dior का सॉफ्ट पेस्टल गाउन पहने नजर आईं। थाई हाई स्लिट इस गाउन को उन्होंने शिमरी टाइट्स पहने थे। इसमें सबसे ज्यादा ख़ास उनका हेयरस्टाइल और क्राउन था जो ख़ासकर ट्रोल हो रहा है और उनके मेकअप पर जबरदस्त फिट बैठ रहा है।

कुछ लोगों का कहना है कि प्रियंका चोपड़ा काफी डरावनी लग रही है। वह किसी चुड़ैल से कम नहीं लग रही है। एक यूजर ने कहा 'प्रियंका इंडिया से तो इंसान के रूप में गईं थीं। वहां जाकर क्या हो गया?' दूसरे ने कहा ये क्या पागलपन है। तुम तो अपने फ़ैंस को बिना हमले के ही मार डालोगी।'

इसके साथ ही कई फैन्स उनका फोटोस़ को एडिट करके अपने-अपने हिसाब से पेश भी किया। कुछ एक ने उनके बालों को मूछों में ट्रोल किया और कई लोगों ने उनके बालों को पूरी तरह मलिंगा की तरह बताया। कई वायरल पेज़िस पर अनुष्का शर्मा की फोटो को भी उनके फ़ेस पर इस्तेमाल किया और लोगों ने अपने-अपने हिसाब से कुछ शब्द उनके लिए दिये। एक यूजर ने लिखा कि प्रियंका conjuring  के Ghost से ज्यादा डरावनी लग रही है।