Follow Us:

श्रिया सरन ने दिया फैन्स को सरप्राइज, रूसी ब्वॉयफ्रेंड से रचाई शादी

समाचार फर्स्ट |

अजय देवगन की फिल्म ‘दृष्यम’ में उनकी पत्नी का रोल करने वालीं एक्ट्रेस श्रिया सरन ने गुपचुप शादी कर ली है। खबरों की माने तो उन्होंने 12 मार्च को अपने लॉन्ग टाइम रशियन ब्वॉयफ्रेंड आंद्रेई कोशेचेव से मुंबई में शादी कर ली है। सूत्रों की मानें तो श्रिया के फैमिली के अलावा इंडस्ट्री से सिर्फ दो ही लोग इस शादी में शामिल हुए थे।

हिंदू रीति-रिवाजों से की शादी

इस शादी में बॉलीवुड से मनोज बाजपेयी और शबाना आजमी ही शामिल हुए, क्योंकि वो श्रिया के पड़ोसी भी है। श्रिया की शादी में ज्यादा लोंगों को इनवाइट नहीं किया गया था। श्रिया ने ब्वॉयफ्रेंड आंद्रेई कोशेचेव से अपने लोखंडवाला स्थित घर में हिन्दू रीति-रिवाज के साथ शादी की।

नेशनल लेवल के टेनिस प्लेयर हैं पति

आंद्रेई नेशनल लेवल के टेनिस प्लेयर हैं। बीच में खबरें आई थीं कि श्रिया उदयपुर में डेस्टिनेशन वेडिंग करेंगी। हालांकि उन्होंने किन्हीं कारण से जल्दी में मुंबई में ही शादी कर ली है।