<p>बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह ने पिछले कुछ सालों में अपने अभिनय की विविधता से ना सिर्फ दर्शकों को प्रभावित किया है। एक फिल्म और जुड़ती नजर आ रही है। सूत्रों की मानें तो एक बार फिर से रणवीर सिंह, आलिया भट्ट के साथ स्क्रीन शेयर करते नजर आएंगे। इस बार इन दोनों को एक साथ सिल्वर स्क्रीन पर लाने का जिम्मा करण जौहर ने उठाया है। फिल्म को लेकर ज्यादा जानकारी फिलहाल सामने नहीं आई है। इसकी शूटिंग साल 2021 में शुरू की जाएगी।</p>
<p>अगर सब कुछ सही रहता है तो अगले साल फैन्स एक बार फिर से आलिया और रणवीर की जोड़ी को एक साथ सिल्वर स्क्रीन पर देखते नजर आएंगे। गली बॉय में कपल के काम की खूब तारीफ की गई थी और फिल्म ने भी खूब नाम कमाया था। अब फिर से रणवीर-आलिया की जोड़ी क्या कमाल कर दिखाती है ये देखने वाली बात होगी। वर्क फ्रंट की बात करें तो रणवीर सिंह की फिल्म 83 साल 2021 में रिलीज हो रही है। वे रोहित शेट्टी की फिल्म सूर्यवंशी में भी नजर आएंगे। इसके अलावा वे जाएसभाई जोरदार जैसी फिल्म का हिस्सा हैं। वहीं आलिया की बात करें तो वे गंगुबाई कातियावणी के अलावा फिल्म ब्रह्मास्त्र में नजर आएंगी</p>
Shimla local holiday: राजधानी शिमला में 11 अक्तूबर 2024 शुक्रवार और 2 नवंबर 2024 शनिवार…
आज का राशिफल (09 अक्टूबर 2024, बुधवार) मेष 🐐 आज आपका दिन सामान्य रहेगा। किसी…
MLABriberyCase: विधायकों की खरीद-फरोख्त और सरकार को अस्थिर करने के मामले में जांच के तहत…
Elections2024: हरियाणा में भाजपा कांग्रेस के मुंह से जीत छीनकर लगातार तीसरी बार सरकार बनाने…
Transfers 8 IAS and 1 IFS: मंगलवार देर सायं राज्य सरकार ने 8 आईएएस और…
Poison Incident: जहरीला पदार्थ निगलने के बाद टांडा अस्पताल में भर्ती धर्मशाला से दो बार…