Follow Us:

अजय देवगन बना रहे गलवान घाटी में हुए भारतीय सैनिकों के बलिदान पर फ्लिम

समाचार फर्स्ट डेस्क |

भारत और चीन सैनिकों के बीच हुई झड़प के बाद से गलवान घाटी खबरों में है। अब भारत और चीन के बीच हुए इस गतिरोध का कहानी सिनेमा के पर्दे पर भी दिखाई जाएगी। एक्टर-प्रोड्यूसर अजय देवगन लद्दाख गलवान घाटी में चीनी सैनिकों की ओर से भारतीय सैनिकों पर किए हमले को लेकर के फिल्म बनाने जा रहे हैं।

फिल्म मेकर्स की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार, 'फिल्म में उन 20 भारतीय सैनिकों के बलिदान की कहानी दिखाई जाएगी, जिन्होंने चीनी सेना से मुकाबला किया था। हालांकि, अभी तक यह जानकारी सामने नहीं आई है कि अजय देवगन भी इस फिल्म में दिखाई देंगे या नहीं। फिल्म में कास्ट और अन्य लोगों को फाइनल नहीं किया गया है। इस फिल्म को अजय देवगन फिल्म्स और सलेक्ट मीडिया होल्डिंग एलएलपी की ओर से प्रोड्यूस किया जाएगा।

अभी तक फिल्म को कौन डायरेक्टर निर्देशित करेंगे इस बारे में भी कोई जानकारी नहीं दी गई है। बता दें कि 15 जून को लद्दाख की गलवान घाटी में भारतीय और चीनी सेना के बीच हिंसक झड़प भी हुई थी। गलवान घाटी में भारतीय सेना के 20 जवान शहीद हो गए थे। हालांकि, यह भी बताया जा रहा है कि इस झड़प में चीनी सेना को नुकसान होना पड़ा और खबरे हैं कि चीन के भी कई सैनिक मारे गए थे।

अगर अजय देवगन के वर्कफ्रंट की बात करें तो एक्टर की फिल्म 'भुज: द प्राइड ऑफ इंडिया' रिलीज होने वाली है। फिल्म की रिलीज पर लॉकडाउन का प्रभाव पड़ा है और फिल्म को बाद में रिलीज किया जाएगा। 'भुज: द प्राइड ऑफ इंडिया' 1971 के भारत-पाक युद्ध पर बनी है जिसमें अजय देवगन भारतीय वायुसेना के स्क्वॉड्रन लीडर विजय कार्णिक की भूमिका में नजर आएंगे