Follow Us:

अंतिम: द फाइनल ट्रुथ फिल्म में पुलिस अधिकारी के किरदार में नजर आएंगे सलमान

समाचार फर्स्ट डेस्क |

बॉलीवुड निर्देशक महेश मांजरेकर एक नई फिल्म बना रहे हैं। बॉलीवुड के दबंग स्टार सलमान खान फिल्म को लेकर अंतिम: द फाइनल ट्रुथ’ बना रहे हैं। इस फिल्म में आयुष शर्मा और निकितिन धीर की अहम भूमिका हैं। इस फिल्म में सलमान खान भी काम करते नजर आयेंगे। चर्चा है कि इस फिल्म में आयुष एक खूंखार गैंगस्टर की भूमिका निभाएंगे जबकि सलमान एक पुलिस वाले का किरदार निभाएंगे। सलमान का लुक इस फिल्म में बेहद खास होने वाला है।

सलमान के बहनोई आयुष शर्मा ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है। इसमें सलमान खान का नया लुक सामने आया है। वीडियो में सलमान ग्रे पैंट और काले जूतों के साथ नेवी ब्लू शर्ट पहने सरदार लुक में नजर आ रहे हैं। आयुष ने इस पोस्ट के कैप्शन में लिखा कि अंतिम शुरू हो गयी है। बताया जा रहा है कि यह फिल्म मराठी फिल्म ‘मुल्शी पैटर्न’ की हिंदी रीमेक है।