Follow Us:

अरिजीत ने लगाई फिल्मफेयर की हैट्रिक, इस गाने के लिए मिला अवॉर्ड

समाचार फर्स्ट डेस्क |

फिल्मफेयर अवॉर्ड्स की हैट्रिक लगाने के बाद प्लेक-बैक सिंगर अरिजीत सिंह बड़े-बड़े दिग्गजों के कैंप में शामिल हो गए हैं। 20 जनवरी को मुंबई में संपन्न हुए 63वें जियो फिल्मफेयर अवार्ड्स शो में उन्होंने सबका ध्यान खींचा। इस दौरान उन्होंने बेस्ट प्लेबैंक सिंग का अवॉर्ड दिया गया। अरिजीत के सिंगिंग करियर का यह लगातार तीसरा और कुल चौथा फिल्मफेयर अवॉर्ड है।

इससे पहले महान प्ले-बैक सिंगर किशोर कुमार ने लगातार 4 फिल्मफेयर अवॉर्ड हासिल किए थे। उनके बाद अलग-अलग 5 फिल्मफेयर अवॉर्ड लेने वाले शख्स कुमार सानू हैं।

अरिजीत मुख्य तौर पर हिंदी और बंगाली में गाते हैं। उनकी आवाज का जादू इस कदर है कि 2015 से लेकर 2018 के फिल्मफेयर अवॉर्ड में उनके दो-दो गाने लगातार नॉमिनेट हुए। 2014 में 'आशिकी-2' के 'तुम ही हो' के बाद 2015 में भले ही वह फिल्मफेयर अवॉर्ड नहीं जीत पाए, मगर 2016, 2017 और 2018 में उन्होंने यह प्रतिष्ठित अवॉर्ड अपने नाम किया।

 
2018 का फिल्मफेयर अवॉर्ड अरिजीत को 'बद्रीनाथ की दुल्हनिया' के 'रोके ना रुकें नैना' के लिए मिला है।