Follow Us:

मुंबई मजिस्ट्रेट कोर्ट से भारती सिंह और हर्ष लिंबाचिया को मिली जमानत

समाचार फर्स्ट डेस्क |

ड्रग केस में अरेस्ट हुई कॉमेडियन भारती सिंह और उनके पति हर्ष को जमानत मिल गई है। जानकारी के अनुसार रव‍िवार को सबसे पहले भारती सिंह और हर्ष लिम्बचिया को मेडिकल और कोरोना टेस्ट के लिए ले जाया गया। इसके बाद आज सुबह 11:30 बजे भारती और हर्ष की कोर्ट में पेशी हुई। उनके साथ दो ड्रग पेडलर्स की कोर्ट में पेशी हुई। कोर्ट से एनसीबी ने भारती के पति हर्ष की रिमांड मांगी थी लेकिन उसको सफलता नहीं मिली। जिसके बाद कोर्ट ने दोनों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया जबकि दो पेडसर्स की रिमांड एनसीबी को मिल गई है।

बता दें कि 21 नवंबर यानि शनिवार को एनसीबी ने मुंबई में भारती के घर पर छापेमारी की थी। इस दौरान वहां से गांजा बरामद किया गया था। पूछताछ में भारती सिंह ने कबूला कि उन्होंने गांजा लिया था। कॉमेडियन भारती सिंह को करीब 6 घंटे की पूछताछ के बाद गिरफ्तार कर लिया गया था। इसके बाद देर रात उनके पति हर्ष को भी गिरफ्तार कर लिया गया था।