Follow Us:

‘बिग बॉस चाहते हैं कि…’ जानिए कौन है इस दमदार आवाज़ के मालिक?

डेस्क |

बिग बॉस आज के दौर में इंडिया के कई लोग देखते हैं। इस शो में सभी कंटेस्टंट को एक घर में रखा जाता है और उन्हें टास्क दिए जाते हैं। इसके बाद कंटेस्टंट के लिए वोट पड़ते हैं और आख़िर में एक ही व्यक्ति बिग बॉस का विनर बनता है। अगर आपने भी बिग बॉस देखा होगा तो आपने ये आवाज अक्सर सुनी होगी…’बिग बॉस चाहते हैं कि…’ इस आवाज के पीछे का असली चेहरा आज तक बहुत कम लोगों ने देखा है लेकिन अक्सर लोग इनकी दमदार आवाज के बारे में जानना चाहते हैं।

लोगों को इस बात की खासी उत्सुकता रहती है कि आखिर ‘बिग बॉस’ की इस जानी-पहचानी और अब मशहूर हो चुकी आवाज के पीछे आखिर है कौन? तो चलिए, आज हम आपको बताते हैं कि आखिर किसकी है यह आवाज। बिग बॉस में अपना हुक्म चलाने वाले इस शख्स का नाम है ‘अतुल कपूर’. बिग बॉस को अतुल कितने पंसद हैं। इस बात का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि आज तक उन्हें छोड़कर बिग बॉस ने किसी और से हुक्म नहीं चलवाया।

साथ ही आपको जानकर हैरानी होगी कि बिग बॉस भी अपने इस खास हीरे को अक्सर मीडिया और लोगों से छुपा कर रखते हैं। बिग बॉस के कई प्रतिभागी बिग बॉस की आवाज को बेहद पंसद करते हैं। उनकी भारी भरकम आवाज, उनका बोलने का रुआब दर्शकों को भी बेहद पंसद आता है।

कौन हैं अतुल कपूर?

मुंबई में रह रहे वॉइस ओवर आर्टिस्ट अतुल कपूर पहले एक रेडियो चैनल के लिए काम करते थे। बताया जाता है कि वहीं से ‘बिग बॉस’ के आयोजकों ने अतुल को शो में आवाज देने के लिए चुन लिया। बिग बॉस के सीजन के दौरान घर के सदस्यों की तरह अतुल को भी मुंबई से दूर एक कमरे में रखा जाता है। शो के दौरान वे भी न तो अपने दोस्तों और न ही परिवार वालों से मिल सकते हैं। यहां तक कि उनकी लोकेशन भी गुप्त रखी जाती है।