Follow Us:

क्या आपने कभी देखी हैं, मिट्टी से बनी बिल्डिंग्स?

समाचार फर्स्ट |

ईंट, पत्थर और सीमेंट से बने हुए तो आपने बहुत सी इमारतें देंखी होगी लेकिन क्या कभी मिट्टी से बनीं इमारतों को देखा है। सुन कर यकीन नहीं होता है ना? लेकिन ये सच है। आज हम आपको एक ऐसे शहर के बारे में बताने जा रहे हैं जहां पर मिट्टी से बनी बड़ी-बड़ी इमारतें हैं और इन इमारतों को देखने कई पर्यटक पहुंचते हैं।

मध्‍य-पूर्वी देश यमन के ‘शिबम’ शहर को रेगिस्‍तान का मैनहैट्टन कहा जाता है, इस जगह एक नहीं बल्कि बहुत सी गगनचुम्‍बी इमारतें हैं जिनका निर्माण मिट्टी से किया गया है।

इन इमारतों का निर्माण 16 वीं शताब्‍दी में हुआ था। यहां तकरीबन सात हज़ार लोग रहते हैं। इस जगह पर लोग मुख्‍य रूप से पशुपालन करते हैं। इतिहास के मुताबिक सन् 1530 में आई बाढ़ के चलते यह शहर पूरी तरह से ख़त्म हो गया था जिसके बाद इन ऊंची  इमारतों का निर्माण मिट्‌टी से किया गया। इस शहर में 5 से 11 मंजिलों तक की तकरीबन 500 से अधिक इमारतें हैं।

यहां रहने वाले लोग कहते हैं कि इन इमारतों में वे पहले से ज्यादा सुरक्षित हैं। बारिश या तेज हवाओं से अगर इन्हें नुकसान होता है, तो लोग नियमित तौर पर मिट्‌टी लगाकर उनका सुधार करते हैं।