Follow Us:

परिणय सूत्र में बंधे कोरियोग्राफर-एक्टर पुनीत जे पाठक और निधि मोनी सिंह

समाचार फर्स्ट डेस्क |

कोरोना काल में लगे लॉकडाउन के बाद बॉलीवुड की कई हस्तियां परिणय सूत्र में बंध गई हैं। बात करें तो नेहा कक्कड़ के बाद आदित्य नारायण और अब कोरियोग्राफर-एक्टर पुनीत जे पाठक भी परिणय सूत्र में बंध गए हैं। उन्होंने शुक्रवार को अपनी लॉन्गटाइम गर्लफ्रेंड निधि मोनी सिंह के साथ शादी की। 11 दिसंबर को लोनावाला में करीबी दोस्तों और परिवार के सदस्यों की उपस्थिति में सात फेरे लिए। नए नवेले मैरिड कपल पुनीत और निधि ने सोशल मीडिया पर अपनी शादी की कई तस्वीरें और वीडियो शेयर किए हैं।

पुनीत जे पाठक और निधि मूनी सिंह एक-दूसरे को करीब ढाई साल से जानते हैं। शादी लोनावाला के एक रिजॉर्ट में हुई और दो दिन तक इसके फंक्शन चले। कोरोना महामारी के चलते शादी बहुत ही प्राइवेट सेरेमनी में की गई। इस शादी में पुनीत और निधि की शादी के फंक्शन में भारती सिंह, हर्ष लिम्बाचिया और यशस्विनी दयामा समेत चुनिंदा दोस्त ही शामिल हुए थे।

पुनीत और निधि ने अगस्त में सगाई की थी। वे दोनों झलक दिखला जा के सेट पर मिले थे और बाद में रियलिटी टीवी शो दिल है हिंदुस्तानी में भी साथ काम किया था। वर्क फ्रंट की बात करें तो पुनीत ने हाल ही में सिद्धार्थ शुक्ला और शहनाज़ गिल के गाने "भुला दूंगा" को डायरेक्ट किया है।