Follow Us:

कॉमेडियन भारती सिंह के घर आई खुशियां, दिया बेटे को जन्म

डेस्क |

कॉमेडियन भारती सिंह और हर्ष लिम्बाचिया के घर नन्हा मेहमान आ गया है। रविवार को भारती सिंह ने बच्चे को जन्म दिया है। 2017 में शादी के बाद 2021-22 में भारती सिंह और हर्ष नांबियार ने बेबी प्लानिंग के बारे में सोचा था और रविवार 3 अप्रैल के दिन दोनों के घर लड़का हुआ है।

इससे पहले भारती सिंह के घऱ बेबी गर्ल होने की ख़बर खूब वायरल हुई थी। मामला इतना ज्यादा बढ़ गया था कि भारती सिंह को खुद लाइव आकर इसकी सफाई देनी पड़ी। लाइव में भारती सिंह ने कहा कि अभी तक उनके घर कोई नन्हा बच्चा नहीं आया है। सोशल मीडिया पर जो ख़बरें थी उनपर ग़ौर न करें। लेकिन इस ख़बर पर सफाई देने के कुछ ही दिन बाद उनके घर बेटा हुआ है।