Follow Us:

दीपिका चिखलिया ने दी जानकारी, फिल्म ‘सरोजिनी’ के गाने को आवाज़ देंगी रानू मंडल

समाचार फर्स्ट डेस्क |

अभिनेत्री दीपिका चिखलिया फिल्म सरोजिनी को लेकर काफी चर्चा में बनी हुई हैं। सरोजिनी एक बायोपिक फिल्म है। फिल्म में वो सरोजनी नायडू का रोल अदा करेंगीं। उनकी इस फिल्म में गाने रानू मंडल गा रही हैं। दीपिका चिखलिया ने ट्विटर पर इस बात की जानकारी देते हुए कहा कि मेरी मूवी…सरोजिनी। रानू मंडल धीरज मिश्रा द्वारा लिखे गए गाने गा रही हैं।

इसी के साथ दीपिका चिखलिया ने एक वीडियो भी शेयर किया है। वीडियो में रानू मंडल बताती हैं कि वो धीरज मिश्रा के साथ काम रही हैं। वो सरोजिनी फिल्म के सारे गाने वो गा रही हैं। रानू का कहना है कि मुझे उम्मीद है कि इस फिल्म के गाने में भी वो ही प्यार और सम्मान मुझे मिलेगा जो आप मुझे देते आए हैं।