मशहूर गीतकार अभिलाष ने रविवार की रात दुनिया को अलविदा कह दिया। अभिलाष कैंसर से जूझ रहे थे। अभिलाष को लिवर का कैंसर था। वो पिछले 10 महीने से बिस्तर पर थे। उनका एक ऑपरेशन भी हुआ था। उनकी आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं थी। अभिलाष ने मुंबई में अपनी आखिरी सांस ली।

उनके मुख्य गीतों में ‘इतनी शक्ति हमें देना दाता’, ‘संसार है एक नदिया’ और ‘आज की रात न जा’ सहित अन्य शामिल हैं। बीते दिनों अभिलाष की पत्नी ने आर्थिक मदद की गुजारिश की थी। अभिलाष के करियर के लिए ‘अंकुश’ फिल्म का गीत ‘इतनी शक्ति हमें देना दाता’ एक बड़ा मोड़ साबित हुआ था। इस गाने को लिखने में उन्हें दो महीने का वक्त लगा था। इसके अलावा उन्हें अपना लिखा फिल्म ‘रफ्तार’ का गीत ‘संसार है एक नदिया’ भी बहुत पसंद था।

अभिलाष का मानना था कि इस गाने को लिखने के बाद उन्हें आत्मिक संतुष्टि मिली थी। फिल्मों में गाने लिखने के अलावा अभिलाष रेडियो के लिए भी लिखते थे। अभिलाष के निधन के बाद से सिनेमा में शोक की लहर छा गई है। सोशल मीडिया पर सितारों सहित उनके चाहने वालों ने उन्हें याद करते हुए श्रद्धांजलि देना शुरू कर दिया है।

आज का दिन कुछ राशियों के लिए शुभ संकेत लेकर आया है, जबकि कुछ जातकों…
Karwa Chauth 2024: करवा चौथ इस वर्ष 20 अक्टूबर को मनाया जाएगा, जब विवाहित महिलाएं…
Badsar burglary incidents: उपमंडल बड़सर के विभिन्न क्षेत्रों में चोरी की घटनाएँ तेजी से बढ़…
NIT Hamirpur : राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान एनआईटी हमीरपुर के गणित और वैज्ञानिक कंप्यूटिंग विभाग द्वारा…
Highlights 26 साल बाद ग्रामीणों की सड़क की मांग अब होगी पूरी, निर्माण के लिए…
Highlights शानन परियोजना वापस पाने को मजबूती के साथ कानूनी लड़ाई लड़ रही सरकारः मुख्यमंत्री…