केदारनाथ फिल्म की प्रोड्यूसर प्रेरणा अरोड़ा गिरफ्तार, 16 करोड़ की धोखाधड़ी का आरोप

फिल्म प्रोड्यूसर प्रेरणा अरोड़ा एक बार फिर मुसीबत में फंस गई हैं। मुंबई पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा ने शनिवार को उन्हें गिरफ्तार किया। उन पर 16 करोड़ रुपए की धोखाधड़ी का आरोप है। ये मामला सुशांत सिंह राजपूत और सारा अली खान की फिल्म केदारनाथ से जुड़ा हुआ है। प्रेरणा क्रिअर्ज एंटरटेनमेंट प्रोड्क्शन हाउस की ओनर हैं। यह प्रोडक्शन हाउस रुस्तम, टॉयलेट, पैडमैन और परी जैसी फिल्में प्रोड्यूस कर चुका है।

जब क्रिअर्ज एंटरटेनमेंट ने फिल्म केदारनाथ के राइट्स रोनी स्क्रूवाला को बेच दिए थे, तब जून 2018 को फिल्म डिस्ट्रीब्यूटर वासु भगनानी ने प्रेरणा और क्रि अर्ज के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी। भगनानी का आरोप है कि गैर कानूनी तरीके से रोनी स्क्रूवाला को राइट्स बेचे जाने से उन्हें 16 करोड़ रुपए का नुकसान हुआ है। भगनानी ने प्रेरणा के अलावा प्रतिमा अरोड़ा और अर्जुन कपूर के खिलाफ मुंबई के आर्थिक अपराध शाखा में एफआईआर दर्ज कराई थी।

भगनानी ने बॉम्बे हाईकोर्ट में याचिका दायर की। उन्होंने कहा था कि पुलिस उनकी शिकायत को गंभीरता से नहीं ले रही है, जिसके बाद कोर्ट ने मुंबई पुलिस कमिश्नर को नोटिस भेजा था। भगनानी ने मांग की थी कि कोर्ट मुंबई पुलिस कमिश्नर और आर्थिक अपराध शाखा के संयुक्त पुलिस कमिश्नर को इस मामले में एफआईआर दर्ज करने का निर्देश दे।

Samachar First

Recent Posts

मुख्यमंत्री ने पूर्व विधायक नारायण सिंह स्वामी के निधन पर शोक व्यक्त किया

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने घुमारवीं विधानसभा क्षेत्र से पूर्व विधायक नारायण सिंह स्वामी…

28 mins ago

लाहौल स्पीति के नीलदा पीक के लिए 7 सदस्यीय पर्वतारोहित रवाना

स्पीति के  6303 मीटर की ऊंचाई  चाउ चाउ कांग नीलदा पीक के लिए 7 सदस्यीय…

3 hours ago

4 जून को इंडी गठबंधन काकुनबा होगा धराशायी: बिंदल

4 जून को इंडी गठबंधन काकुनबा होगा धराशायी: बिंदल इंडी गठनबंदन का वैचारिक दिवालियेपन के…

5 hours ago

केलांग में सामान्य पर्यवेक्षक विनीत नंदनवर ने चुनाव प्रबंधों का लिया जायजा

केलांग में सामान्य पर्यवेक्षक विनीत नंदनवर ने चुनाव प्रबंधों का लिया जायजा पारदर्शी, निष्पक्ष और…

6 hours ago

मूमता में मतदाताओं को किया जागरूक

नगरोटा उपमंडल के मूमता पंचायत में सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के कलाकारों ने लोक संगीत…

7 hours ago

डेंगू दिवस पर सराह की झुग्गी झोपड़ी बस्ती में स्वास्थ्य शिविर आयोजित

राष्ट्रीय डेंगू दिवस मुख्यचिकित्सा अधिकारी कांगड़ा स्थित धर्मशाला के सौजन्य और टोंगलेंन चेरिटेबल ट्रस्ट के…

7 hours ago