ट्रेंड्स

एशिया के सबसे अमीर शख्स बने गौतम अडाणी, मुकेश अंबानी को पछाड़ा

अडाणी समूह के मुखिया गौतम अडाणी ने रिलायंस समूह के मुकेश अंबानी को फिर पछाड़ दिया है। एक दिन पहले अंबानी ने एशिया के सबसे अमीर का ताज फिर हासिल किया था, लेकिन गौतम अडाणी फिर उनसे आगे निकल गए। अंबानी-अडाणी के बीच भारत के नंबर-1 अरबपति की होड़ भी पिछले हफ्ते से जारी है।

फोर्ब्स रियल टाइम बिलेनियर इंडेक्स के मुताबिक गुरुवार को अडाणी की संपत्ति में 2.1 अरब डॉलर की बढ़ोतरी हुई। इसके साथ ही अडाणी एक बार फिर एशिया के सबसे बड़े अरबपति बन गए। जबकि बुधवार को भारत के सबसे बड़े अरबपति मुकेश अंबानी ने गौतम अडाणी को पीछे छोड़ दिया था।

विश्व के 10 शीर्ष अमीरों की सूची में अब अडाणी 91.2 अरब डॉलर की नेटवर्थ के साथ 10 वें नंबर पर पहुंच गए। जबकि, मुकेश अंबानी 91.0 अरब डॉलर के साथ 11वें स्थान पर आ गए। तीन फरवरी को मुकेश अंबानी की संपत्ति का मूल्य 1.2 अरब डॉलर घट गया था। इस कारण अडाणी 12वें स्थान से चढ़कर 10 वें पर पहुंच गए थे। इसी दिन मार्क जुकरबर्ग की कंपनी मेटा प्लेटफॉर्म्स इंक की नेटवर्थ में 29 अरब डॉलर की गिरावट आई थी। इस कारण जुकरबर्ग दुनिया के शीर्ष-10 अमीरों की सूची से बाहर हो गए। अभी वह 81.4 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ दुनिया के रईसों में 13वें स्थान पर हैं।

Samachar First

Recent Posts

ठानपुरी के पास बाइक-बस की टक्‍कर, तीन की मौत

Kangra: चंडीगढ़-बैजनाथ रूट पर एक दर्दनाक हादसा हुआ, जहां रात 11:00 बजे ठानपुरी के पास…

4 hours ago

शारदीय नवरात्रि: दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी की पूजा से हर मनोकमाना होगी पूरी, जानें विधि और भोग

  शिमला।  शारदीय नवरात्रि की शुरुआत हो चुकी है।  पहले दिन मां दुर्गा की मूर्ति…

5 hours ago

हिमाचल में सरकारी कर्मचारियों का नए सिरे से होगा वरिष्ठता आकलन

  मुख्‍य बिंदु अनुबंध सेवाओं को वरिष्ठता के लिए आंके जाने का निर्णय सुप्रीम कोर्ट…

5 hours ago

पुराने 100 रुपये के नोट अब भी मान्य, जानिए RBI के दिशानिर्देश

RBI ने 100 रुपये के नोटों को लेकर अफवाहों का खंडन किया पुराने और नए…

5 hours ago

आज का राशिफल: जानें, किस राशि के लिए है लाभ और किसके लिए है सावधानी

आज का राशिफल 04 अक्टूबर 2024, शुक्रवार मेष (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले,…

6 hours ago

रेलवे कर्मियों को बोनस, खेती-बाड़ी की योजनाओं और तेल-तिलहन के लिए राष्ट्रीय मिशन को मिली मंजूरी

  मुख्य बिंदु: रेलवे कर्मियों को 2028.57 करोड़ रुपये का बोनस। 10,103 करोड़ रुपये के…

15 hours ago