Follow Us:

मुबईः गांजे के साथ गिरफ्तार हिमाचल की टीवी एक्ट्रेस

पी.चंद, शिमला |

गांजे के साथ मुंबई में गिरफ्तार टीवी एक्ट्रेस का संबंध हिमाचल से है। वह हिमाचल की रहने वाली हैं। हिमाचल के मंडी जिला के करसोग में एक्ट्रेस के घर हैं और सिरमौर के राजगढ़ में शादी हुई है। मुंबई में एनसीबी की मुंबई जोनल यूनिट की एक टीम ने माछीमार, वर्सोवा में ड्रग्स के साथ पिछले कल दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया। इनमें से एक टीवी अभिनेत्री प्रीतिका चौहान हैं।

प्रीतिका चौहान हिमाचल की रहने वाली हैं। काफी समय से मुंबई में रहती हैं। इन दोनों के पास से 99 ग्राम गांजा पकड़ा गया है। बताया जा रहा है कि टीवी एक्ट्रेस प्रीतिका चौहान को ड्रग्स खरीदते रंगे हाथ धरा गया है। साथ ही ड्रग्स बेचने वाला भी गिरफ्तार हुआ है। एनसीबी की टीम ने दोनों आरोपियों को आज कोर्ट में पेश किया।