यह है दुनिया का सबसे अमीर गांव, जहां हर नागरिक के खाते में हैं करोड़ों रुपये

क्या आपने कभी किसी ऐसे गांव के बारे में सुना है जहां के नागरिकों के खाते में करोड़ों रुपये जमा हों। या फिर आपको किसी ऐसे गांव के बारे में मालूम है जहां शहरों जैसी सारी सुविधाएं मौजूद हैं। ज्यादातर लोगों का जवाब ना में होगा। लेकिन, आज हम आपको दुनिया के ऐसे ही एक गांव के बारे में बताते हैं। यह गांव हमारे पड़ोसी देश चीन के जियांगसू प्रांत में है जिसका नाम वाक्शी है लेकिन इसे सुपर विलेज का नाम दिया गया है।

गांव के नाम के अनुसार ही यहां के लोग शान से अपना जीवनयापन करते हैं। जानकारी के मुताबिक इस गांव के हर शख्स के खाते में लगभग 1।50 करोड़ रुपये से भी ज्यादा राशि जमा है। केवल इतना ही नहीं यहां के हर नागरिक के पास आलीशान घर और चमचमाती गाड़ियां हैं। इस गांव को करोड़ों डॉलर की कंपनियों का गढ़ माना जाता है जिसमें स्टील और शिपिंग जैसी मुख्य कंपनियां शामिल हैं।

बताया जाता है कि गांव के ज्यादातर घर एक जैसे हैं। बाहर से देखने में यह घर किसी होटल की तरह नजर आते हैं। वाक्शी को दुनिया का सबसे अमीर गांव कहा जाता है। गांव में हेलिकॉप्टर, टैक्सी और थीम पार्क मौजूद हैं। यहां की सड़कें रोशनी से चमकती रहती हैं। केवल इतना ही नहीं आप यहां हेलिकॉप्टर को उड़ान भरते हुए भी देख सकते हैं।

आज बेशक यह गांव काफी अमीर है लेकिन अतीत में यहां के निवासी काफी गरीब हुआ करते थे। गांव को तरक्की और कामयाबी के शिखर पर पहुंचाने का श्रेय कम्युनिस्ट पार्टी के स्थानीय सचिव वू रेनाबो को जाता है। उन्होंने ही गांव के विकास का खाका तैयार किया था। रेनाबो ने कंपनी का गठन करके सामूहिक खेती को बढ़ावा दिया था।

Samachar First

Recent Posts

सामान्य से 3.2 डिग्री अधिक तापमान, 26 तारीख से बारिश की उम्मीद

Shimla: प्रदेश में बीते 3 दिन से सूरज चमक रहा है। इससे सितंबर माह…

15 mins ago

शिमला-बिलासपुर हाईवे पर भूस्खलन, यातायात प्रभावित

Solan: शिमला-बिलासपुर राष्ट्रीय राजमार्ग-205 पर दाड़लाघाट के कराड़ाघाट के समीप साफ मौसम में ही पहाड़ी…

47 mins ago

PCC Meeting: सीएम की उपस्थिति पर संशय, डिप्टी सीएम नहीं होंगे

Shimla:कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने प्रदेश कांग्रेस कमेटी कुछ ही देर में कांग्रेस भवन में…

1 hour ago

शिमला में छुट्टियां बीताकर सोनिया और राहुल लौटे, अब दिल्ली की राह

Shimla: हिमाचल की राजधानी शिमला के मशोबरा में छुट्टियां बीताकर आज सुबह सोनिया गांधी और…

2 hours ago

सितम्बर 23 का राशिफल, क्या कहती हैं आपकी राशि?

आज का राशिफल 23 सितम्बर 2024 , सोमवार मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू,…

2 hours ago

“JOA IT पदों पर चयनित उम्मीदवारों की सूची जारी, इतने को मिली नियुक्ति”

Shimla: सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग ने राज्य चयन आयोग की सिफारिशों के आधार…

16 hours ago