Follow Us:

वीडियो: अक्षय कुमार के गाने पर इन लड़कियों ने किया मजेदार डांस

समाचार फर्स्ट |

इन दिनों सोशल मीडिया युवाओं को अपना हुनर दिखाने के लिए अहम माध्यम बन गया है। एक के बाद एक लड़के और लड़कियां गाने गाकर, या डांस आदी करके अपने हुनर को दर्शाते हैं। एक बार फिर अब दो लड़कियों ने अक्षय कुमार के इस गाने पर ऐसे ठुमके लगाए जो कि रवीना टंडन के डांस को फेल करते हैं।

अक्षय कुमार की फिल्म 'मोहरा' के एक गाने 'टिप टिप बरसा पानी' ने पूरी दुनिया में खूब धूम मचाई और आज भी इस गाने को लोग काफी पसंद करते हैं। दोनों लड़कियों ने इस गाने में जबरदस्त डांस किया है कि इंटरनेट पर लोग इसे देखते नहीं थक रहे। इन दोनों लड़कियों के नाम आकांक्षा औऱ फरिश्ता है।

इस वीडियो को इसी महीने 5 तारीख को AkankshaChamola नाम के यूट्यूब चैनल द्वारा अपलोड किया गया था और अब तक इस वीडियो को 292,108 बार देखा जा चुका है।इस गाने पर दोनों लड़कियों ने अपने अंदाज में डांस किया है, जो देखने में काफी हॉट और मजेदार है। वैसे तो इस गाने पर और भी कई लोगों ने डांस किया और उसे यूट्यूब पर अपलोड किया, लेकिन आकांक्षा और फरिश्ता द्वारा किए गए डांस को लोग काफी पसंद कर रहे हैं।