Follow Us:

Oscars 2022: विल स्मिथ ने होस्ट को जड़ दिया थप्पड़, पत्नी को लेकर किया था मज़ाक

डेस्क |

ऑस्कर अवॉर्ड्स 2022 के इवेंट में ऐसा कुछ हुआ जो इस अवॉर्ड सेरेमनी के इतिहास में आज तक कभी नहीं हुआ। इवेंट के दौरान विल स्मिथ ने होस्ट क्रिस रॉक को थप्पड़ दिया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। फैंस से लेकर दर्शक तक सभी इस सीन को देखकर हैरान रह गए हैं। किसी को यकीन ही नहीं हो रहा कि हमेशा कूल दिखने वाले विल स्मिथ ने ऐसा कुछ किया।

ऑस्कर के मंच पर हुई इस ऐतिहासिक घटना का वीडियो सोशल मीडिया की दुनिया में जंगल में लगी आग की तरह फैल गई है। वीडियो में विल स्मिथ काफी गुस्से में क्रिस रॉक पर हाथ उठाते हुए नजर आते हैं। इसके साथ ही विल स्मिथ ने क्रिस रॉक को यह भी वॉर्निंग दी कि वह उनकी पत्नी के बारे में आगे से कुछ भी न कहें।