Follow Us:

बर्थडे पर कंगना ने लिया मां वैष्णो देवी का आशीर्वाद, भैरो बाबा के भी किए दर्शन

डेस्क |

बॉलीवुड क्वीन कंगना रनोट आज अपना 35वां जन्मदिन मना रही हैं। अपने जन्मदिन के मौके पर बॉलीवुड क्वीन कंगना रनोट ने अपने इंस्टाग्राम पेज पर कई तस्वीरें शेयर की है। इन तस्वीरों में दिख रहा है कि कंगना रनोट अपने जन्मदिन के मौके पर मां वैष्णो देवी के मंदिर में पहुंची है। वे अपने परिवार के साथ आई थीं और उन्होंने यहा शीश नवाया। उनका जन्म 23 मार्च 1987 को भम्बाला में हुआ था।

कंगना ने नीले रंग का कढ़ाई किया हुआ कुर्ता और उसके साथ लाल रंग का पटियाला सलवार कैरी किया है। फोटोज शेयर कर उन्होंने लिखा- आज अपने जन्मदिन के मौके पर भगवती श्री वैष्णो देवी जी के दर्शन करने आई हूं। उनका और मेरे माता-पिता का आशीर्वाद इस मुझे पर साल बना रहे। सभी लोगों को प्यार और आशीर्वाद के लिए धन्यवाद।

इसके साथ ही कंगना रनोट के जन्मदिन के मौके द फैमिली मैन एक्ट्रेस और साउथ की बड़ी स्टार समांथा रूथ प्रभु ने भी सोशल मीडिया पर उन्हें बधाई दी और उन्हें बॉलीवुड की सबसे प्रतिभाशाली अभिनेत्री बताया। करीना कपूर खान सहित कई और बॉलीवुड की अभिनेत्रियों ने भी कंगना को बधाई दी।