Follow Us:

‘लड़के पटाना तो टैलेंट होता है, कैरेक्टर फ्लॉज नहीं’, ब्रावो! कंगना

समाचार फर्स्ट डेस्क |

बॉलिवुड की क्वीन कंगना रनोट अपनी दमदार एक्टिंग और डायलॉग डिलवरी के लिए जानी जाती हैं। ऑन-स्क्रीन कंगना की भूमिकाओं ने लाजमी तौर पर देश की लड़कियों को हिम्मत दी है और खुलकर बात करने के लिए प्रेरित किया है। अभी हाल में उनकी आने वाली फिल्म 'सिमरन' का ट्रेलर ख़ासा चर्चा का विषय बना हुआ है।

ट्रेलर को देख लगता है कि इस फिल्म में भी कंगना ने पुरुषवादी समाज के स्टीरियोटाइप सोच पर ताबड़तोड़ हथौड़े चलाए हैं। ट्रेलर देखकर ही अधिकांश मर्दवादी सोच वाले लोगों की घिग्घी बंध गई है। यह मूवी 15 सितंबर को रिलीज हो रही है। हंसल मेहता के निर्देशन में बनी इस मूवी की चर्चा क्यों है आप खुद नीचे के वीडियो पर क्लिक करके देख सकते हैं। और हां, याद रहे… देश बदले ना बदले लड़कियों की सोच बदल रही है। तो अपना भी भेजा सही कर ना बिड़ू…