Follow Us:

कपिल मिश्रा ने अरविंद केजरीवाल को दिया ‘बर्थडे सरप्राइज’

समाचार फर्स्ट डेस्क |

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का बुधवार को 49वां जन्मदिन था। इस मौके पर उनके लाखों प्रशंसकों ने उन्हें बधाई दी। लेकिन उनके पुराने दोस्त कपिल मिश्रा ने  सबसे हटके बधाई दी। उन्होंने देशभर में मशहूर हो चुके सोनू-सॉन्ग की तर्ज पर एक गाना बनाया। इस गाने को कपिल मिश्रा ने गाया भी खुद ही है और इसमें अरविंद केजरीवाल पर जमकर निशाना साधा गया है।  2 मिनट 35 सेकेंड के गाने में कपिल मिश्रा गा रहे हैं, ‘एके तुझे खुद पर भरोसा नहीं क्या…?’   

कपिल मिश्रा ने ट्विटर पर इस गाने को शेयर  किया। बुधवार को इस गाने को 'AK तेरी कुर्सी गोल हैश टैग' के साथ ट्विटर पर शेयर करते हुए मिश्रा, ने लिखा, अरविंद केजरीवाल के लिए बर्थडे-गिफ्ट, जल्द ही सारी दिल्ली यह गाना गाएगी। 

 बता दें कि कुछ महीने पहले कपिल मिश्रा ने अरविंद केजरीवाल और दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगाए थे। कपिल के आरोपों के बाद उन्हें मंत्री पद से बर्खास्त कर दिया गया था। इसके बाद कपिल आम आदमी पार्टी और केजरीवाल की सरकार में व्याप्त कथित भ्रष्टाचार के खिलाफ झंडा बुलंद रखा किया हुआ है।