Follow Us:

करीना कपूर दूसरी बार बनी मां, दिया बेटे क जन्म

समाचार फर्स्ट डेस्क |

बॉलीवुड अभिनेत्री करीना कपूर खान दूसरी बार मां बन गई हैं। उन्होंने एक बेटे को जन्म दिया है। बेटे के जन्म के बाद पटौदी खानदान में खुशी की लहर दौड़ गई है। जानकारी के मुताबिक शनिवार को करीना कपूर को ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां पर रविवार को उन्होंने अपने दूसरे बच्चे को जन्म दिया है। सैफ अली खान और करीना कपूर खान रविवार को एक बार फिर पैंरेंट्स बन गए हैं।

सैफ अली खान अपने बच्चे और पत्नी की केयर करने के लिए इन दिनों फिल्मों से ब्रेक लिया है। करीना कपूर खान का यह दूसरा बच्चा है, जबकि सैफ अली खान चौथी बार पिता बने हैं। सैफ को भी बच्चे के लिए खिलौने लेकर घर में जाते हुए स्पॉट हुए थे।

बता दें कि करीना और सैफ का पहले से ही तैमूर नाम का एक बेटा है। तैमूर का जन्म 20 दिसंबर 2016 को हुआ था। करीना कपूर खान के प्रोजेक्ट्स के बारे में बात करें तो उन्होंने अपनी प्रेग्नेंसी के दौरान भी काम किया है। उन्होंने अपने रेडियो शो व्हाट वीमेन वांट में काम किया है और विज्ञापनों में भी काम किया है। अपनी प्रेग्नेंसी के दौरान करीना ने फिल्म लाल सिंह चड्ढा की शूटिंग भी पूरी की। करीना आमिर खान के साथ फिल्म लाल सिंह चड्ढा में 2021 के क्रिसमस पर दिखाई देंगी।