Follow Us:

फिल्म निर्देशक बनकर फिल्मों का निर्माण करने वाली हैं करिश्मा कपूर

समाचार फर्स्ट डेस्क |

बॉलीवुड अभिनेत्री करिश्मा कपूर अब फिल्म निर्देशक बनकर फिल्मों का निर्माण करने वाली हैं। करिश्मा कपूर काफी समय से फिल्मों से दूर हैं। हाल ही में उन्होंने एकता कपूर के के वेब शो मेंटलहुड के माध्यम से अपना डिजीटल डेब्यू किया है। करिश्मा कपूर जल्द ही फिल्मों में कमबैक करने वाली हैं। करिश्मा कपूर प्रोड्यूसर बनने के लिए तैयारी कर रही हैं।

जानकारी के अनुसार करिश्मा ओटीटी प्लेटफॉर्म के लिए ऑरिजनल कंटेंट का निर्मारण करेंगी। बताया जा रहा है कि करिश्मा की फैमिली उनके प्रोड्यूसर बनने के बारे में  गंभीरता से सोच रही है। करिश्मा की बहन रीना कपूर खान नके साथ सह-निर्माता के रूप में हाथ मिला सकती हैँ।