Follow Us:

कृति सेनन की बहन नूपुर कर रही है बॉलीवुड में डेब्यू

समाचार फर्स्ट डेस्क |

बॉलीवुड एक्टर कृति सेनन की बहन नूपुर फिल्मी दुनिया में  डेब्यू करने जा रही है। नूपुर सेनन ने हाल ही में अक्षय कुमार के साथ म्यूजिक वीडियो फिलहाल में काम किया था। इस गाने में नूपुर और अक्षय के बीच की केमिस्ट्री और बॉन्डिंग फैंस को काफी ज्यादा पसंद आई है। यह गना सुपरहिट और काफी मशहूर रहा। इस गाने के बाद ही फैंस को नूपुर सेनन के बॉलीवुड डेब्यू का बेसब्री से इंतजार है।

फैंस का इंतजार खत्म होने वाला है। वह जल्द ही बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रही हैं। कहा जा रहा है कि नूपुर ने अपने म्यूजिक वीडियो फिलहाल के माध्यम से बेहतरीन परफॉर्मेंस देकर जैकी भगनानी और दीपशिखा का ध्यान आकर्शित किया। इसलिए अगले साल शुरू होने वाली अनटाइल्ड फिल्म के लिए नूपुर को साइन किया गया है। नूपुर के लिए यह एक शानदार बॉलीवुड डेब्यू हगा जिसकी तैयारी में नूपुर लग गई है।