Follow Us:

क्या है मलाइका और अर्जुन के ब्रेकअप की खबरों की सच्चाई? दोनों क्यों हुए अलग?

डेस्क |

मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर के ब्रेकअप की खबरें एक बार फिर से सुर्खियों में हैं। कुछ वक्त पहले भी ऐसी खबरें आई थीं पर बीते महीने दिसंबर में दोनों की मालदीव वकेशन के बाद अफवाहें खत्म हो गईं। 31 दिसंबर को भी मलाइका और अर्जुन के इंस्टाग्राम पर एक-दूसरे के लिए पोस्ट दिखे थे।

अब एक बार फिर से सुगबुगाहट शुरू हुई है कि अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा ने अपना चार साल का रिश्ता खत्म कर दिया है। अर्जुन कपूर के सोशल मीडिया पोस्ट और मलाइका के कई दिन से न दिखाई देने पर दोनों के बीच कुछ गड़बड़ होने के कयास लगाए जा रहे हैं।

अर्जुन कपूर 29 दिसंबर को कोरोना पॉजिटिव हुए थे। इसके बाद से वह आइसोलेशन में रहे और 14 दिन किसी से मिल नहीं सके। बॉलीवुड लाइफ की रिपोर्ट के मुताबिक, सोर्स का कहना है कि मलाइका छह दिन से घर से बाहर नहीं निकलीं। ब्रेकअप के बाद वह काफी टूट गई हैं और पूरी तरह से आइसोलेशन में हैं। वहीं अर्जुन तीन दिन पहले बहन रिया कपूर के घर गए थे। मलाइका अरोड़ा का घर पास में ही है लेकिन वह उनसे मिलने नहीं गए।