Follow Us:

अस्पताल में भर्ती हुए मिथुन चक्रवर्ती, इस बीमारी से थे पीड़ित

|

बॉलीवुड की दिग्गज अभिनेता और ‘डिस्को किंग’ मिथुन चक्रवर्ती की तबीयत अचानक बिगड़ने के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सोशल मीडिया पर मिथुन चक्रवर्ती की एक तस्वीर वायरल हो रही है, जिसमें एक्टर अस्पताल के बेड पर लेटे हुए दिखाई दे रहें हैं। इस फोटो को देखने के बाद मिथुन दा के फैंस काफी परेशान हो गए और उनकी सेहत के लिए दुआ मांगने लगे। वहीं, कुछ लोग उनकी सेहत को लेकर अफवाहें भी उड़ाने लगे। हालांकि, अब मिथुन के बेटे मिमोह चक्रवर्ती ने अपने पापा की सेहत की जानकारी फैंस के साथ शेयर की है।

अपने पापा की तबियत के बारे में जानकारी देते हुए उनके बेटे मिमोह चक्रवर्ती ने बताया कि, मिथुन चक्रवर्ती को किडनी में स्टोन की समस्या थी। जिसके चलते उन्हें बेंगलुरु के अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। फोटो में वह बेहोशी की हालत में लेटे हुए दिख रहे हैं। अब वह बिल्कुल ठीक हैं और उन्हें डिस्चार्ज भी कर दिया गया है। अब एक्टर घर पर आराम कर रहे हैं।

मिथुन चक्रवर्ती की हेल्थ अपडेट जानने के बाद फैंस ने अब राहत की सांस ली है। बता दें, सामने आई तस्वीर को बीजेपी राष्ट्रीय सचिव डॉ. अनुपम हज्रा ने अपने ट्विटर हैंडल पर शेयर की है और उन्होंने मिथुन के जल्द स्वस्थ होने की दुआ भी मांगी है।