Follow Us:

मुकेश अंबानी के बेटे आकाश की शादी तय, जानें कौन है दुल्हन

समाचार फर्स्ट |

देश के सबसे अमीर घराने यानी की रिलायंस कंपनी के मालिक मुकेश अंबानी के बेटे आकाश अंबानी की शादी तय हो गई है। 27 साल के आकाश श्लोका मेहता के साथ शादी के बंधन में बंधेगें। खबरों के अनुसार, आकाश ने श्लोका को गोवा में प्रपोज किया और श्लोका की तरफ से हां होने के बाद कहा जा रहा है कि शादी कुछ समय के बाद इसी साल मुंबई में होगी।

श्लोका और आकाश दोनों बचपन के दोस्त हैं और दोनों ने धीरूभाई अंबानी स्कूल से पढ़ाई की है। दोनों परिवार शादी की खबरों को लेकर चर्चा में हैं।

जानिए श्लोका मेहता के बारे में…

अब सभी के मन में एक सवाल है कि आखिर कौन है श्लोका मेहता जो देश के सबसे अमीर घराने की बहू बनने जा रही है तो ह आपको बता रहे हैं श्लोका के बारे में। दरअसल श्लोका मेहता बड़े हीरा कारोबारी रसेल मेहता की बेटी हैं।

अंबानी और मेहता परिवार एक दूसरे को पिछले कई सालों से जानते हैं। श्लोका मेहता ने अमेरिका के न्यू जर्सी के प्रिंसटॉन यूनिवर्सिटी से पढ़ाई की है। श्लोका कंपनी रोजी ब्लू फाउंडेशन की डायरेक्टर भी हैं। यह एक ऐसा संगठन है जो एनजीओ को विभिन्न कारणों के लिए स्वयंसेवकों से मदद करता है।