Follow Us:

NCB ने बॉलिवुड के मशहूर मेकअप आर्टिस्ट सूरज गोदांबे को कोकीन के साथ किया गिरफ्तार

समाचार फर्स्ट डेस्क |

बॉलिवुड सिलेब्रटीज के हेयर स्टाइलिस्ट सूरज गोदांबे को नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने गिरफ्तार किया है। गोदांबे को कई ब्लॉकबस्टर फिल्मों में काम के लिए जाना जाता है। बीते कुछ सालों में उन्होंने कई चर्चित फिल्मों में काम किया है। एनसीबी के अधिकारियों ने सूरज गोदांबे को गिरफ्तार किए जाने की पुष्टि की है। सूरज गोदांबे को एनसीबी ने 16 शीशियों के साथ अरेस्ट किया है। प्रत्येक शीशी में करीब 11 ग्राम कोकीन पाया गया है। यह कोकीन उनके घर से ही बरामद किया गया है।  

दोनों पर नारकोटिक्स ड्रग्स ऐंड फिजिकोट्रॉपिक सब्सटेंसेज ऐक्ट के तहत कई धाराओं में केस दर्ज किया गया है। दोनों को अब अदालत में पेश किया जाएगा। हालांकि यहां यह बता दें कि दोनों की गिरफ्तारी का सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले से कोई ताल्लुक नहीं है। सूरज गोदांबे का बॉलिवुड की बड़ी हस्तियों वरुण धवन, अरबाज खान और राजकुमार राव जैसे अभिनेताओं से ताल्लुक रहा है।