Follow Us:

कुल्लू: नव वर्ष संध्या में दिल्ली वालों ने मारी बाजी, दिल्ली की नेहा बनी न्यू ईयर क्वीन

गौरव, कुल्लू |

पर्यटन निगम द्वारा क्लब हाउस में आयोजित नव वर्ष संध्या में दिल्ली की मिसेज नेहा को न्यू इयर क्वीन 2109 चुना गया है। पर्यटन निगम ने नेहा को ताज पहनाकर सम्मानित किया और नेहा के हाथों केक कटवाया। पर्यटन निगम ने नेहा को परिवार संग अपने होटल में 2 दिन नि:शुल्क ठहरने का भी न्यौता दिया। पर्यटन निगम के क्लब हाउस को दुल्हन की तरह सजाया गया था। सैलानियों का स्वागत कुल्लवी वाद्य यंत्रों की धुन में टोपी और मफलर पहनकर किया। रात साढ़े 11 बजे तक प्रतियोगियता आयोजित की गई। विभिन प्रतियोगियता में दर्जनों सैलानियों ने भाग लेकर माहौल को रंगीन बनाया। यहां सैलानियों के कदम कुल्लवी वाद्य यंत्र में खूब थिरके।

हालांकि नव वर्ष संध्या मनाने क्लब हाउस में देश भर से पर्यटक आए थे लेकिन सभी प्रतियोगिताओं में दिल्ली वालों का ही कब्जा रहा। लेमन डांस में दिल्ली के वीर और शीतल ने बाजी मारी। बैलून डांस प्रतियोगियता में दिल्ली के ही मिसेज एंड मिस्टर हुसैन विजयी रहे। जबकि बेस्ट डांस कपल का खिताब भी दिल्ली के मिस्टर मनोज और अंशु जैन ने जीता।

पर्यटन निगम के डीजीएम अरविंद सेन से सभी विजेताओं को गिफ्ट देकर सम्मनित किया जबकि न्यू इयर क्वीन रही नेहा को ताज पहनाकर सम्मनित किया। नेहा ने कहा कि वह पहली बार ही मनाली आई है। उन्होंने मनाली सहित यहाँ के पर्यटन स्थलों की सुंदरता की सराहना की। नेहा ने कहा कि दिन भर उन्होंने सोलंगनाला में बर्फ में खेल कर बिताया।