Follow Us:

World Laughter Day: अच्छी सेहत के लिए हंसना ज़रूरी है…

मनीष कौल |

मैंने किसी इंसान को हंसने की वज़ह से मरते नहीं देखा…
लेकिन लाख़ों लोग इसलिए जरूर मर जाते हैं कि वे हंस नहीं रहे…

ये नायाब श़ब्द हैं एक मश़हूर डॉक्टर मदन कटारिया के हैं जिनका मानना है कि हंसने से हर चीज़ आसान हो जाती है। हर साल मई के पहले रविवार को 'वर्ल्ड लाफ्टर डे' मनाया जाता है। वर्ल्ड लाफ्टर डे की शुरुआत भारत में मुंबई श़हर से ही हुई थी। इस दिन को सबसे पहले 10 मई, 1998 को डॉ मदन कटारिया ने मनाया था और आज दुनियाभर के करीब 70 देशों में मई के पहले रविवार को वर्ल्ड लाफ्टर डे मनाया जाता है।

इस दिन को मनाने का उद्देश्य लोगों को हंसने के फायदों के बारे में जागरूक करना और संसार में खुशियां फैलाना है। इस साल वर्ल्ड लाफ्टर डे 5 मई 2019 को मनाया जा रहा है। आइए वर्ल्ड लाफ्टर डे के मौके पर जानते हैं हंसने का कुछ फायदों के बारे में…

  • हंसने से तनाव कम होता है। साथ ही करीब 45 मिनट के लिए मांसपेशियां रिलेक्स हो जाती हैं, जिससे आप खुद को फ्रेश महसूस करते हैं।
  • रात को सोने से पहले खुलकर हंसने से बैचेनी और तनाव दोनों ही कम होते हैं। दिमाग को शांति का एहसास होता है, जिससे एक थकान भरे दिन के बाद नींद अच्छी आती है।
  • हंसने से एंटीबॉडी बनाने वाली कोशिकाओं की संख्या बढ़ जाती है। इससे सर्दी-जुकाम जैसी कई समस्याओं से बचाव होता है। वहीं, इम्यून सिस्टम मजबूत होने से कई प्रकार की एलर्जी और इंफेक्शन से भी सुरक्षित रहा जा सकता है।
  • हेल्थ एक्सपर्ट के मुताबिक, खुलकर हंसना चेहरे के लिए सबसे बेस्ट एक्सरसाइज होती है। हंसते समय चेहरे की करीब 15 मांसपेशियां एक साथ आती हैं, जिससे चेहरे की रौनक बढ़ जाती है। हंसने से चेहरे की मांसपेशियों में ब्लड सर्क्युलेशन भी बेहतर तरीके से होता है, जिससे चेहरे पर ग्लो आता है और आप ज्यादा यंग और अट्रैक्टिव दिखने लगते हैं।
  • खुलकर हंसने से हमारे शरीर में ब्लड सर्कुलेशन सही बना रहता है। दरअसल, जब हम हंसते हैं तो हमारे शरीर में ज्यादा मात्रा में ऑक्सीजन पहुंचता हैं, जो हार्ट पंपिग रेट को ठीक रखने में मदद करता है। इससे हार्ट अटैक और दिल की कई गंभीर बीमारियों से बचाव होता है।