Follow Us:

प्रियंका चोपड़ा और निक जोन्स की शादी में परिणीति हुईं इमोशनल, इंस्टाग्राम पर शेयर की तस्वीर

समाचार फर्स्ट डेस्क |

अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक इमोशनल नोट लिखते हुए चचेरी बहन प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की शादी को लेकर खुशी जाहिर की है। परिणीति ने ल‍िखा, "वह खुश है कि सांस्कृतिक रूप से दो अलग अलग संस्कृतियों का मिलन हुआ है।"

परिणीति ने इंस्टाग्राम पर प्रियंका की मेंहदी की एक तस्वीर भी साझा करते हुए निक का अपने परिवार में स्वागत किया। उन्होंने 'जीजू' निक की प्रशंसा भी की। उन्होंने लिखा, "हम ब्राइडमेड का काम यह सुनिश्चित करना था कि दुल्हन खुश और सहज रहे। लेकिन हमें इस बारे में चिंता करने की जरूरत नहीं थी, क्योंकि निक ने ताउम्र ऐसा करने का वादा किया है।"

उन्होंने कहा, "निक जीजू परिवार में आपका स्वागत है। मैं बहुत खुश हूं कि जोनस और चोपड़ा परिवार अब एक हो गए हैं।"

"हमारे रिश्ते में सबसे खास चीजों में से एक चीज परिवार की एकजुटता है, जो एक-दूसरे की सांस्कृति और विश्वास का सम्मान करते हैं।"

उन्होंने कहा, "और इसलिए दोनों रीति-रिवाजों से हमारी शादी की योजना बनाना अद्भुत रहा।" प्रियंका और निक शनिवार को क्रिश्चियन रीति-रिवाज से और रविवार को ह‍िंदू र‍िवाज से शादी के बंधन में बंध गए।