Follow Us:

दिल्ली के ताज पैलेस में प्रियंका- निक की शादी की पहली रिसेप्शन

समाचार फर्स्ट डेस्क |

रविवार को जोधपुर के उम्मेद भवन पैलेस में शादी करने के बाद मंगलवार को देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा और निक जोन्स दिल्ली में पहली रिसेप्शन पार्टी देने जा रहे हैं। अपने इस ग्रैंड रिसेप्शन के लिए दोनों ने दिल्ली के ताज पैलेस को चुना है। इस पार्टी के लिए दोनों सोमवार शाम ही दिल्ली पहुंच गए थे। प्रियंका और निक अपने दोस्तों और रिश्तेदारों के लिए ये पार्टी दे रहे हैं।

बता दें कि तकरीबन 1000 मेहमानों की क्षमता वाले दरबार हॉल में यह कार्यक्रम रखा जाएगा। रिसेप्शन पार्टी आज रात 8 बजे से शुरू होगी। रिसेप्शन इनवाइट की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। जानकारी के मुताबिक ये रिसेप्शन प्रियंका ने अपने खास दोस्तों के लिए ही रखा है।

गौरतलब है कि प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ने 1-2 दिसंबर को जोधपुर के उम्मेद भवन में क्रिश्चियन और हिंदू रस्मों से शादी की। इस ग्रैंड वेडिंग की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर ट्रेंड हो रहे हैं। एक्ट्रेस की शादी में विदेशी मेहमानों ने भी जमकर एन्जॉय किया। भारतीय रस्मों को निक ने दिल से निभाया।