ट्रेंड्स

राजकीय सम्मान के साथ होगा राहुल बजाज का अंतिम संस्कार, ठाकरे सरकार ने की घोषणा

राहुल बजाज के निधन से न सिर्फ कारोबारी जगत बल्कि पूरे देश में शोक की लहर है। लोग सोशल मीडिया के माध्यम से उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं। इस बीच महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री सीएम उद्धव ठाकरे ने शोक जताते हुए घोषणा की कि राहुल बजाज का अंतिम संस्कार पूरे राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा।

राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद ने पद्म भूषण से सम्मानित उद्योगपति राहुल बजाज के निधन पर शोक व्यक्त किया। राष्ट्रपति की ओर से किए गए ट्वीट में लिखा गया ‘राहुल बजाज का करियर देश के कॉर्पोरेट क्षेत्र के उदय को प्रदर्शित करता है। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने ट्विटर के जरिए शोक जाहिर करते हुए लिखा कि राहुल बजाज के बजाज ग्रुप का बीते पांच दशकों से उद्योग जगत में महत्वपूर्ण योगदान रहा है। उनका जाना देश के लिए एक बड़ी क्षति है।’

वहीं, महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि वे जिस घराने से थे उसका देश की स्वतंत्रा में एक बड़ा योगदान था। ऑटोमोबाइल क्षेत्र में इस परिवार का एक बड़ा योगदान था। वे सिर्फ एक उद्योगपति नहीं बल्कि कई संस्थाओं को चलाने वाले समाजसेवी थे। उनका जाना सिर्फ महाराष्ट्र ही नहीं पूरे देश के लिए एक बड़ी क्षति है।

Samachar First

Recent Posts

राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा से जुड़ी गुल्लक टीम ने सीएम से मिलने का समय मांगा, पॉकेट मनी का गुल्लक सौंपेंगे

  शिमला: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी की…

3 mins ago

चुनावी थकान मिटाने कसौली पहुंचे उमर अब्दुल्ला

  कसौली: नेशनल कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष और जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने कहा…

11 mins ago

खनन पर तीन तरह के शुल्‍क, निर्माण सामग्री होगी महंगी

ऑनलाइन शुल्क, ईवी शुल्क और मिल्क सेस लगाए गए रेत और बजरी की कीमतों में…

22 mins ago

खरगे से मिले सुक्खू, मस्जिद विवाद और स्ट्रीट वेंडर पॉलिसी पर दी सफाई

  शिमला: हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने शुक्रवार को दिल्ली में…

51 mins ago

संजौली मस्जिद के अवैध निर्माण पर आज हो सकता है बड़ा फैसला

  मुख्‍य बिंदु  मस्जिद कमेटी और वक्फ बोर्ड ने अवैध निर्माण को सील और ध्वस्त…

1 hour ago

हरियाणा में विधानसभा चुनाव के लिए मतदान कल , सुरक्षा के कड़े इंतजाम

  चंडीगढ़: हरियाणा में कल शनिवार को विधानसभा चुनाव के लिए मतदान होना है। इसके…

6 hours ago