Follow Us:

नहीं रहे रामायण के ‘रावण’, 82 साल की उम्र में हार्ट अटैक से निधन

डेस्क |

टीवी जगत के लोकप्रिय धारावाहिक रामायण में रावण का रोल निभाने वाले अभिनेता अरविंद त्रिवेदी का 82 साल की उम्र में निधन हो गया। अरविंद लंबे समय से बीमार चल रहे थे और मंगलवार रात हार्ट अटैक आने से उनका निधन हो गया। आज बुधवार को उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। अरविंद त्रिवेदी की मौत की पुष्टि उनके भतीजे कौस्तुभ त्रिवेदी ने की है।

अरविंद त्रिवेदी के निधन पर कई अभिनेताओं सहित प्रधानमंत्री मोदी ने भी दुख प्रकट किया है। पीएम मोदी ने ट्वीट करते हुए लिखा, ‘हमने अरविंद त्रिवेदी को खो दिया है, जो न केवल एक असाधारण अभिनेता थे, बल्कि जनसेवा के प्रति भी जुनूनी थे। भारतीयों की पीढ़ियों के लिए, उन्हें रामायण टीवी धारवाहिक में उनके काम के लिए याद किया जाएगा।’

बता दें कि अरविंद त्रिवेदी ने एक और जहां रामानंद सागर की रामायण में रावण का किरदार निभाकर लोगों का दिल जीता था तो वहीं कई गुजराती फिल्मों में भी उन्होंने बेहतरीन अदाकारी से बड़ा मुकाम बनाया था। उन्होंने रामायण के अलावा टीवी शो विक्रम और बेताल में भी काम किया था।