Follow Us:

शादी के बंधन में बंधने जा रहे रणवीर और दीपिका, जानें कब है शादी..

समाचार फर्स्ट |

बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण और एक्टर रणवीर सिंह अगले महीने शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। इस बात का खुलासा दीपिका ने अपने फेसबुक पेज पर शादी का कार्ड पोस्ट करके किया है। पोस्ट के अनुसार इनकी शादी 20 नवंबर में तय हुई है।

रणवीर और दीपिका की शादी इटली के लेक कोमो में होगी। इनकी शादी में करीब 30 लोग ही शामिल होंगे। बाद में इंडिया में रिसेप्शन का आयोजन किया जाएगा। हालांकि अभी तक दोनों की तरफ से शादी को लेकर कुछ भी ऑफिशियल नहीं किया गया है।