Follow Us:

शाहरुख खान ने सेलिब्रेट किया अपना 55वां जन्मदिन, शाहरुख खान के रंग में रंगा दिखा बुर्ज खलीफा

समाचार फर्स्ट डेस्क |

शाहरुख खान ने बीते 2 नवंबर को अपना 55वां जन्मदिन सेलिब्रेट किया। इस मौके पर उन्हें दुनियाभर से प्रशंसकों ने बधाइयां दीं। शाहरुख खान के जन्मदिन पर दुबई स्थित इमारत बुर्ज खलीफा उनके रंग में रंगा नजर आया, जिसे देखकर अभिनेता भी बेहद उत्साहित नजर आए।

शाहरुख खान के जन्मदिन पर बुर्ज खलीफा ने एक शानदार लाइटिंग शो का आयोजन किया। दुनिया की सबसे ऊंची इमारत ने शानदार अंदाज में शाहरुख खान को इस मौके पर बधाई दी। बुर्ज खलीफा पर शाहरुख की कई फिल्मों से ली गई तस्वीरें दिखाई गईं। बता दें कि इंडियन प्रीमियर लीग के सिलसिले में किंग खान दुबई में ही हैं। जन्मदिन सेलिब्रेशन की कई तस्वीरें और वीडियोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं।