Follow Us:

हिमाचल में छुट्टियां बिताने पहुंचे दलेर मेहंदी, 5 दिन यहीं रुकेंगे

मृत्युंजय पुरी |

बोलो तारा-रा-रा गाने के स्टार सिंगर दलेर मेहंदी शुक्रवार को हिमाचल के कांगड़ा पहुंचे हैं। यहां वे आगामी 5 दिनों तक रुकेंगे और अपने परिवार के साथ हिमाचल की वादियों का आनंद लेंगे। शुक्रवार को कांगड़ा के ग्रैंड राज होटल में रुके हैं और उसके बाद मैक्लोडगंज रवाना हो गए हैं।