ट्रेंड्स

टाटा समूह होगा IPL का टाइटल स्पॉन्सर, लीग को अब ‘Tata IPL’ कहा जाएगा

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) का मुख्य स्पॉन्सर अब टाटा समूह होगा। आईपीएल 2022 गवर्निंग काउंसिल की बैठक के बाद मंगलवार को अध्यक्ष बृजेश पटेल ने ऐलान किया है कि अगले सीजन में चाइनीज कंपनी वीवो के बजाय टाटा ग्रुप लीग का टाइटल स्पॉन्सर होागा। पटेल ने कहा कि वीवो बाहर हो गया है और टाटा शीर्षक प्रायोजक होंगे। हालांकि वीवो के पास लीग के साथ स्पॉन्सरशिप डील में कुछ साल बाकी हैं, लेकिन अब इस दौरान टाटा मुख्य स्पॉन्सर बना रहेगा। लीग को अब टाटा आईपीएल कहा जाएगा।

पटेल ने आगे कहा कि बोर्ड और वीवो के बीच हुई पांच साल की डील 2020 सीज़न तक थी और एक साल के ब्रेक के कारण इसे 2023 तक बढ़ा दिया गया था। मंगलवार की बैठक के बाद फैसला हुआ है कि टाटा समूह 2022 और 2023 सीज़न के लिए शीर्षक प्रायोजक बना रहेगा।

इससे पहले भारत और चीन के बीच सीमा तनाव और चीन विरोधी भावना के बीच, भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) और वीवो मोबाइल ने आईपीएल 2020 के लिए अपने संबंधों को निलंबित कर दिया था। ब्रांड ने एक साल के लिए ब्रेक ले लिया और ड्रीम 11 ने इसकी जगह ले ली। हालांकि, वीवो आईपीएल 2021 के टाइटल प्रायोजक के रूप में वापस आ गया था। इसी बीच अटकलें लगाई जा रही थी कंपनी एक उपयुक्त बिडर को अपने अधिकार हस्तांतरित करना चाहती है। बीसीसीआई ने इस कदम को मंजूरी दे दी।

Samachar First

Recent Posts

आरिफ मोहम्मद खान ने राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल से भेंट की

Shimla: केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान अपने तीन दिवसीय हिमाचल दौरे के दौरान आज…

9 hours ago

प्रदेश की आर्थिक बदहाली के लिए भाजपा का आर्थिक कुप्रबंधन जिम्मेदार: कांग्रेस

प्रदेश की आर्थिक बदहाली के लिए भाजपा का आर्थिक कुप्रबंधन जिम्मेदार : कांग्रेस  चुनाव जीतने…

9 hours ago

भाजपा ने किया शिक्षा का बेड़ा गर्क, हमने किए सुधार: रोहित ठाकुर

भाजपा ने किया शिक्षा का बेड़ा गर्क, हमने किए सुधार: रोहित ठाकुर  शिक्षा में सुधार…

9 hours ago

किन्नौर पहुंचे नेता प्रतिपक्ष, पन्ना प्रमुख सम्मेलन को संबोधित कर कंगना के लिए मांगे वोट

किन्नौर पहुँचे नेता प्रतिपक्ष, पन्ना प्रमुख सम्मेलन को संबोधित कर कंगना के लिए मांगे वोट…

9 hours ago

राष्ट्रपति का 4 से 8 मई तक हिमाचल दौरा, मुख्य सचिव ने लिया तैयारियों का जायजा

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के शिमला दौरे की तैयारियां इन दिनों जोरों पर हैं। 4 मई…

9 hours ago

विश्वविद्यालय के वाणिज्य में PHD के ST आरक्षित पद को रातों रात बना दिया गया सामान्य वर्ग

विश्वविद्यालय के वाणिज्य में PHD के ST आरक्षित पद को रातों रात बना दिया गया…

9 hours ago