<p>शुक्रवार की सुबह 4 बजे से ही फिल्म ठाकरे देखने के इच्छुक दर्शकों का मेला वडाला के सिनेमाघर में लगना शुरू हो गया। शिवसेना के संस्थापक बाल ठाकरे के जीवन पर बनी फिल्म ठाकरे को सुबह 4 बजे देखने मुंबई के सिनेमाघर में पहुंचे लोग वहां खुद 'बाल ठाकरे' को देख चौंक गए। मुंबई में किसी फिल्म का ऐसा क्रेज अब तक सिर्फ रजनीकांत की फिल्मों को लेकर ही देखने को मिलता रहा है।</p>
<p>सिनेमाघर पहुंचे दर्शकों का स्वागत महाराष्ट्र के परंपरागत रीति रिवाजों के साथ किया गया। दर्शक यहां मराठा पगड़ी पहने दिखे। इन दर्शकों के स्वागत के लिए ढोल और तुरही का इंतजाम भी किया गया था। सुबह चार बजे से ही सिनेमाघर पर ढोल बजाने वाली एक टोली केसरिया पगड़ियां पहने आ डटी। ठाकरे की रिलीज का ये जश्न सुबह 10 बजे तक चलता रहा।</p>
<p>फिल्म शुरू होने से पहले सिनेमाघर में लगाई गई छत्रपति शिवाजी की प्रतिमा और पोस्टर का दूध से अभिषेक किया गया। इसके बाद मंत्रोच्चार और पूजा अर्चना के बीच फिल्म का पहला शो शुरू किया गया। इस दौरान एक कलाकार को ठाकरे के गेटअप में यहां घूमते देखा गया। पहली बार तो लोग खुद भी इस कलाकार को देख चौंक गए।</p>
<p>ठाकरे फिल्म में मशहूर अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी टाइटल रोल कर रहे हैं। अमृता राव ने फिल्म में ठाकरे की पत्नी मीना ठाकरे का रोल किया है।</p>
शिलाई में वक्फ बोर्ड व अवैध तरीके से रह रहे लोगों का विरोध Shillai:…
New Delhi: एयर मार्शल अमर प्रीत सिंह को अगले Chief of the Air Staff…
गोपालपुर चिड़ियाघर बंद नहीं होगा। बल्कि अपग्रेड किया जा रहा है। चिड़ियाघर में व्यवस्थाएं…
धर्मशाला: कांगड़ा में शनिवार को दो हादसे हुए हैं। पहला हादसा बसनूर शाहपुर का…
हमीरपुर के दो संस्थानों में चोरी की वारदात लैपटॉप,नगदी और चांदी के सिक्के हुए चोरी…
कल जम्मू कश्मीर के दौरे पर भी संशय Shimla: मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खू की शनिवार…