Follow Us:

दोस्तों संग देर रात तक DJ पर नाचता रहा दूल्हा, नाराज दुल्हन ने किसी और के साथ ले लिए फेरे

राजस्थान के चूरू में एक हैरान कर देनी वाली घटना सामने आई है। यहां एक दूल्हे को दोस्तों संग डीजे पर नाचना महंगा पड़ गया। क्योंकि बारात में आए दूल्हे और उसके दोस्तों…

डेस्क |

राजस्थान के चूरू में एक हैरान कर देनी वाली घटना सामने आई है। यहां एक दूल्हे को दोस्तों संग डीजे पर नाचना महंगा पड़ गया। क्योंकि बारात में आए दूल्हे और उसके दोस्तों के हुड़दंग से दुल्हन और उसके परिजनों को गुस्सा आ गया। गुस्सें में दुल्हन ने पूरी बारात को ही वापस लौटा दिया। वहीं, दुल्हने के परिजनों और गांव वालों ने उसकी शादी कहीं और करा दी। वहीं, दूल्हे पक्ष ने इस घटना के संबंध में पुलिस के पास शिकायत दर्ज करवाई है।

जानकारी के अनुसार 15 मई को हरियाणा के सिवानी निवासी अनिल बारात लेकर राजगढ़ के चेलाना बास अपनी दुल्हन लेने पहुंचा था। बारात दुल्हन के घर पहुंचते ही करीब 150 से अधिक बराती गाजे बाजे और डीजे की धुन पर थिरकने लगे। रात 9 बजे के करीब बारात दुल्हन के घर के लिए निकली। डीजे की धुन और शराब के रंगीन नशे में शराबी ऐसे डूबे कि रात 1 बजे तक नाचते रहे।

डीजे पर दूल्हे और उसके दोस्तों ने ऐसी हुड़दंग मचाई कि दुल्हन पक्ष के लोग परेशान हो गए। रात को 2 बजे तक जब बारात घर नहीं पहुंची और ना ही विवाह की रस्में हो पाईं। इस बात से दुल्हन पक्ष के लोग नाराज हो गए। दुल्हन पक्ष ने जब बारातियों को हुड़दंग बंद करने को कहा तो उन्होंने लड़ाई कर ली। शादी का शुभ महूर्त 1:15 का था जो निकल गया। इसके बाद दुल्हन और उसके परिजनों ने शादी किसी अन्य लड़के से कराने का फैसला लिया। रात में उसी मंडप में दुल्हन के परिजनों ने दुल्हन की शादी अन्य लड़के से कर दी। जब बाराती रात को 2 बजे बारात लेकर पहुंचे तो उनकी आंखें फटी रह गईं। दुल्हन की शादी किसी और से हो चुकी थी। इसके बाद दूल्हे को बारात समेत बैरंग लौटना पड़ा।