Follow Us:

Birthday: बेहतरीन आवाज की धनी हैं लता मंगेशकर

समाचार फर्स्ट डेस्क |

हिंदी सिनेमा में जानी मानी हस्ती और बेहतरीन आवाज की धनी और स्वर कोकिला के नाम से मशहूर लता मंगेशकर देश ही नहीं विदेशों में भी फेमस हैं। लता ने अपनी आवाज के जादू से लोगों के दिलों में खास जगह बनाई है। आज का दिन लता के लिए खास होता है। 28 सितंबर को लता का जन्म मध्यप्रदेश के इंदौर शहर में एक मराठी परिवार में हुआ था।

लता मंगेशकर सोशल मीडिया में काफी ऐक्टिव हैं। वह अपनी गतिविधियों को खुद ही अपने ट्वीट करती हैं। बहुत ही एक्टिव रहती हैं और पूरे दिन गाती हैं पर पहले की तरह तानपुरा लेकर रियाज नहीं करतीं। खुद खाना बनाती हैं और सब बच्चों को खिलाती हैं।

स्वर कोकिला लता मंगेशकर देश में ही नहीं बल्कि दुनियाभर में अपनी गायकी के लिए जानी जाती हैं। इसमें कोई संदेह नहीं कि लता मंगेशकर देश के उन चुनिंदा कलाकारों में से हैं जिन्होंने देश का नाम गर्व से ऊंचा किया है। आज लता मंगेशकर अपना 90वां जन्‍मदिन मना रही हैं। लता मंगेशकर ने 40 के दशक से ही फिल्मों में गाने गाना शुरू कर दिया था। उन्‍होंने किशोर कुमार, मोहम्मद रफी, मन्ना डे, येसुदास, नौशाद और एसडी बर्मन के साथ कई सुपरहिट गीत गाये जिसे आज भी लोग सुनना पसंद करते हैं।