बॉक्स ऑफिस पर ‘टोटल धमाल’ का धमाका, 100 करोड़ी क्लब में हुई शामिल

<p>अजय देवगन, अनिल कपूर, माधु&zwj;री दीक्षित स्टारर फिल्म &#39;टोटल धमाल&#39; ने बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। यह फिल्म 22 फरवरी को रिलीज हुई थी। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है। फिल्म ने पहले 3 दिन में ही 50 करोड़ का कलेक्शन कर लिया था। इसके बाद रफ्तार थोड़ी कम जरूर रही लेकिन टिकट की खिड़की पर दर्शक जुटते रहे। 5 दिन में फिल्म ने 75 करोड़ की कमाई कर ली और 9 दिन बाद फिल्म 100 करोड़ी क्लब में शामिल हो गई।</p>

<p>फिल्म के ओवरसीज बिजनेस की बात करें तो पहले हफ्ते में फिल्म ने ओवरसीज में 4.36 मिलियन डॉलर यानी करीब 30 करोड़ 95 लाख रुपए की कमाई की। इस साल रिलीज हुई फिल्मों में टोटल धमाल तीसरी फिल्म है जिसने बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ की कमाई की है। इससे पहले उरी द सर्जिकल स्टाइक और गली बॉय ने 100 करोड़ से अधिक की कमाई की है। बॉक्स ऑफिस पर अजय देवगन ने लगातार तीसरी बार सैकड़ा जड़ा है। इससे पहले रेड और गोलमाल अगेन 100 करोड़ क्लब में जा चुकी हैं। टोटल धमाल एक मल्टीस्टारर कॉमेडी फ्रेंचाइजी है।</p>

Samachar First

Recent Posts

Himachal: शिमला लौटे सीएम सुक्खू, अगले सप्ताह कैबिनेट बैठक

CM Sukhu Returns to Shimla: दिल्ली में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे…

36 mins ago

6 अक्टूबर 2024 का राशिफल: जानें, आपके दिन का हाल

  मेष (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ) आर्थिक दृष्टिकोण से आज…

49 mins ago

Video: भारत ने कम दूरी की वायु रक्षा मिसाइल प्रणाली का किया सफल परीक्षण

  नई दिल्ली: भारत ने राजस्थान के पोखरण फायरिंग रेंज में बहुत ही कम दूरी…

18 hours ago

Himachal: जेपी नड्डा बोले- आजकल राहुल गांधी अर्बन नक्सल, देश को तोड़ने वालों की भाषा बोल रहे

  नाहन: भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने हिमाचल प्रदेश के नाहन में आयोजित…

19 hours ago

राहुल गांधी शिवाजी महाराज की प्रतिमा का अनावरण करते हुए भाजपा पर हमलावर, बोले- संविधान बर्बाद कर शीश झुकाने का कोई मतलब नहीं

Kohlapur/Agencies: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शनिवार को कोल्हापुर में मराठा साम्राज्य के संस्थापक छत्रपति…

19 hours ago