Follow Us:

‘बसपन का प्यार’ गाने के सहदेव हुए ठीक, इंस्टाग्राम में पोस्ट कर डॉक्टर्स को थैंक्स कहा…

डेस्क |

‘बसपन का प्यार’ गाने से नाइट स्टार बने छत्तीसगढ़ के सहदेव अब ठीक हो चुके हैं। कुछ दिन पहले 28 दिसंबर को उनका एक्सीडेंट हो गया था लेकिन अब उनकी सेहत ठीक है। इसी के चलते उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वे हाथ जोड़कर डॉक्टरों और नर्सों को धन्यवाद कर रहे हैं।

सहदेव ने वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है, ‘मेरे लिए प्रार्थना करने और शुभकामनाएं देने के लिए आप सभी का धन्यवाद।’ इसके साथ ही सहदेव दिर्दो ने उनका इलाज करने वाले डॉक्टर देवेंद्र नाइक को भी दिल से धन्यवाद कहा है। इससे पहले जब उनका एक्सीडेंट हुआ था तो सोशल मीडिया पर इस खबर के आते ही यूजर्स ने उनकी सलमती की दुआएं की थी। उनके सिर पर ज्यादा चोट आई थी जिसके चलते उनकी जान को ख़तरा भी बताया जा रहा था। लेकिन अब वीडियो बनाकर उन्होंने खुद को सुरक्षित बताया है।

बता दें कि पिछले साल जुलाई में 10 साल के सहदेव दिर्दो का ‘बसपन का प्यार’ गाने का वीडियो इंटरनेट पर सामने आया था। इसके बाद रैपर बादशाह ने इसका एक रीमिक्स वर्जन तैयार कर इंस्टाग्राम पर पोस्ट कर दिया। उसके बाद से इस वायरल गाने की चर्चा सोशल मीडिया पर शुरू हो गई। फिर अगस्त में उन्होंने सहयोग दिर्दो के साथ इसका फुल रीमिक्स वीडियो तैयार किया।